महाराष्ट्र सरकार ने एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लेते हुए सांगली जिले के इस्लामपुर का नाम बदलकर ‘ईश्वरपुर’ करने का आदेश जारी किया है। इसके साथ ही ‘इस्लामपुर नगर परिषद’ का नया नाम अब आधिकारिक रूप से ‘ऊरण-ईश्वरपुर नगर परिषद’ होगा।

राज्य सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, यह नाम परिवर्तन केंद्र सरकार की मंज़ूरी के बाद लागू किया गया है। इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का विशेष आभार व्यक्त किया गया है।

स्थानीय प्रतिनिधियों का मानना है कि नया नाम क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान और धार्मिक भावनाओं के अनुरूप है। नाम परिवर्तन के बाद प्रशासनिक दस्तावेज़ों, बोर्डों और अन्य शासकीय पहचान बदलाव प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।

स्थानीय निवासियों में इस परिवर्तन को लेकर मिश्रित प्रतिक्रियाएँ हैं। कुछ इसे ऐतिहासिक कदम बता रहे हैं, जबकि कुछ इसे राजनीतिक निर्णय मान रहे हैं।

सरकार के अनुसार, यह बदलाव प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सकारात्मक प्रभाव डालने में सहायक साबित होगा।


Discover more from PressX India

Subscribe to get the latest posts sent to your email.