Train Fare Hike: 26 दिसंबर से महंगा होगा ट्रेन का सफर, जानें नई दरें
By PressXindia | National News
भारतीय रेलवे से सफर करने वाले यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। भारतीय रेलवे ने ट्रेन टिकट किराए में बढ़ोतरी की अधिसूचना जारी कर दी है, जो 26 दिसंबर से लागू हो रही है।

नए नियमों के तहत 215 किलोमीटर से अधिक की यात्रा करने वाले यात्रियों को अब प्रति किलोमीटर अतिरिक्त किराया देना होगा।

रेलवे मंत्रालय ने 21 दिसंबर को ही इस फैसले का ऐलान कर दिया था। यह एक वर्ष के भीतर दूसरी बार है जब यात्री ट्रेनों के किराये में संशोधन किया गया है। इससे पहले जुलाई महीने में भी किराया बढ़ाया गया था।

मंत्रालय के अनुसार, किराया बढ़ाने का उद्देश्य यात्रियों के लिए किफायती दर और रेलवे के संचालन खर्च के बीच संतुलन बनाए रखना है।

किन यात्रियों पर पड़ेगा असर?
रेलवे ने साफ किया है कि द्वितीय श्रेणी आर्डिनरी ट्रेनों में 215 किलोमीटर तक की यात्रा पर कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। हालांकि, इससे अधिक दूरी तय करने पर किराया बढ़ेगा।

साधारण (Second Class Ordinary):
215 किमी तक कोई बढ़ोतरी नहीं
215 किमी से अधिक दूरी पर प्रति किलोमीटर ₹1 की बढ़ोतरी
मेल/एक्सप्रेस (नॉन-एसी): प्रति किलोमीटर ₹1 की बढ़ोतरी
एसी क्लास (सभी ट्रेनों में): प्रति किलोमीटर ₹2 की बढ़ोतरी

दूरी के अनुसार कितनी बढ़ोतरी?
यात्रा दूरी
किराया बढ़ोतरी
0 – 215 किमी
कोई बढ़ोतरी नहीं
216 – 750 किमी
₹5
751 – 1250 किमी
₹10
1251 – 1750 किमी
₹15
1751 – 2250 किमी
₹20
इन ट्रेनों पर भी लागू होंगी नई दरें
रेलवे के अनुसार, नई किराया दरें राजधानी, शताब्दी, दुरंतो, वंदे भारत, तेजस, हमसफर, अमृत भारत, गरीब रथ, जन शताब्दी, अंत्योदय, गतिमान, युवा एक्सप्रेस, नमो भारत रैपिड रेल सहित अन्य विशेष ट्रेनों में भी क्लास के अनुसार लागू होंगी।
राहत की बात यह है कि:
रिजर्वेशन शुल्क
सुपरफास्ट चार्ज
जीएसटी
इनमें कोई बदलाव नहीं किया गया है।
उपनगरीय ट्रेनों पर असर नहीं
रेलवे ने स्पष्ट किया है कि उपनगरीय (Suburban) ट्रेनों के सिंगल टिकट और सभी प्रकार के सीजन टिकट (उपनगरीय और गैर-उपनगरीय) के किराये में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

टिकट बुकिंग से जुड़ी अहम जानकारी
रेलवे के मुताबिक, बढ़ा हुआ किराया 26 दिसंबर 2025 या उसके बाद बुक किए गए टिकटों पर ही लागू होगा।

इससे पहले बुक किए गए टिकटों पर यात्रियों से कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। साथ ही, स्टेशनों पर प्रदर्शित किराया सूची को भी 26 दिसंबर से नई दरों के अनुसार अपडेट किया जाएगा।
👉 PressXindia पर बने रहें देश-दुनिया की ताज़ा और भरोसेमंद खबरों के लिए।


Discover more from PressX India

Subscribe to get the latest posts sent to your email.