केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने पर देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ केवल शब्दों का संग्रह नहीं, बल्कि भारत की आत्मा का स्वर है जिसने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान देश को संगठित किया और क्रांतिकारियों के मन में मातृभूमि के प्रति समर्पण, गर्व और बलिदान की भावना जगाई। 

अमित शाह ने कहा कि अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध ‘वंदे मातरम्’ ने आजादी की चेतना को बल दिया और यह गीत आज भी युवाओं में राष्ट्रभक्ति, एकता और नई ऊर्जा का प्रतीक बना हुआ है। 

उन्होंने बताया कि इस अद्वितीय राष्ट्रीय गीत को इस वर्ष 150 वर्ष पूरे हो रहे हैं और इसे मनाने के लिए सभी देशवासी अपने परिवारों के साथ ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन करें ताकि यह गीत आने वाली पीढ़ियों तक प्रेरणा का केंद्र बना रहे। 

गृह मंत्री ने कहा कि यह गीत राष्ट्रवाद की भावना को प्रज्ज्वलित करता है और भारत की सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है।


Discover more from PressX India

Subscribe to get the latest posts sent to your email.