बिहार के समस्तीपुर जिले के सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र में KSR कॉलेज के पास सड़क पर भारी संख्या में VVPAT पर्चियां मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि ये पर्चियां इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) से निकली हुई थीं।

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने इस घटना को लेकर चुनाव आयोग पर गंभीर सवाल उठाए हैं। पार्टी ने कहा है कि “कब, कैसे और क्यों इन पर्चियों को फेंका गया? क्या आयोग इसका जवाब देगा?”
RJD ने सोशल मीडिया पोस्ट में यह भी आरोप लगाया कि यह घटना “बिहार में लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश” का हिस्सा है।
पार्टी ने मांग की है कि चुनाव आयोग तत्काल इस मामले की जांच करे और दोषियों पर कार्रवाई सुनिश्चित करे।
वहीं, स्थानीय प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है और मामले से जुड़े सभी साक्ष्य इकट्ठा किए जा रहे हैं।
https://x.com/RJDforIndia/status/1987082762952564992?t=DV3Ikn0QS7T7XZkGbJm6vg&s=19
Discover more from PressX India
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
