बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के मतदान के दौरान राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि महागठबंधन के मजबूत बूथों पर मतदान की गति को धीमा करने के उद्देश्य से बीच-बीच में बिजली कटौती की जा रही है।
RJD की ओर से जारी बयान में आरोप लगाया गया कि कई मतदान केंद्रों पर जानबूझकर स्लो वोटिंग कराई जा रही है, जिससे मतदान प्रतिशत प्रभावित हो सकता है। पार्टी ने इसे “धांधली”, “बुरी नीयत” और “दुर्भावनापूर्ण इरादा” बताते हुए चुनाव आयोग से तत्काल संज्ञान लेने की मांग की है।
पार्टी ने ट्वीट कर @ECISVEEP और @CEOBihar को टैग करते हुए त्वरित कार्रवाई की अपील की है, ताकि निष्पक्ष और निर्बाध चुनाव सुनिश्चित किया जा सके।
हालांकि, अब तक चुनाव आयोग की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। आयोग लगातार शांतिपूर्ण, पारदर्शी और सुरक्षित मतदान का दावा करता रहा है।
मतदान के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जबकि राजनीतिक दल चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल उठा रहे हैं।
Discover more from PressX India
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
