बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान जनशक्ति जनता दल (JJD) ने सुगौली विधानसभा क्षेत्र संख्या-11 से अपने प्रत्याशी श्याम किशोर चौधरी की उम्मीदवारी तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी है। 

बिहार चुनाव 2025: जनशक्ति जनता दल ने श्याम किशोर चौधरी की उम्मीदवारी रद्द की
बिहार चुनाव 2025: जनशक्ति जनता दल ने श्याम किशोर चौधरी की उम्मीदवारी रद्द की

जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव और राष्ट्रीय महासचिव मोतीलाल राय ने संयुक्त रूप से एक पत्र जारी कर इसकी पुष्टि की। 

पार्टी ने अपने पत्र में कहा कि श्याम किशोर चौधरी ने बिना किसी सूचना के पार्टी की विचारधारा और नियमों के विपरीत जाकर महागठबंधन के समर्थन में चुनावी गतिविधियाँ कीं। 
यह कदम पार्टी अनुशासन के खिलाफ पाया गया, जिसके बाद केंद्रीय समिति ने उनकी उम्मीदवारी रद्द करने का निर्णय लिया। 

पत्र में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार को सूचित करते हुए अनुरोध किया गया है कि सुगौली (विधानसभा क्षेत्र संख्या-11) से श्याम किशोर चौधरी की उम्मीदवारी रद्द की जाए। 

जनशक्ति जनता दल ने स्पष्ट किया है कि पार्टी संविधान और अनुशासन सर्वोपरि है, और किसी भी प्रकार की पार्टी-विरोधी गतिविधि पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


Discover more from PressX India

Subscribe to get the latest posts sent to your email.